आज का राशिफल
दिनांक 17 नवंबर, मंगलवार
मेष राशि: आज आपके अंदर ऊर्जा और साहस का स्तर काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की नजर आपकी मेहनत पर रहेगी, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि: आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके पक्ष में रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या पिता की सलाह से आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि: मन में थोड़ी बेचैनी या असमंजस की स्थिति बन सकती है। बेवजह की चिंताओं से दूर रहें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार व करियर में नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अगर आप किसी नई संपत्ति या वाहन को खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए दिन अनुकूल है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे। व्यापार में तरक्की होगी और आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में अच्छी सेल या मुनाफा होने के योग हैं। मानसिक रूप से आप काफी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।
तुला राशि: आपके लिए आज का दिन लाभ और प्रसन्नता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी कला और कार्यशैली की सराहना होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि: विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब लगेगा। दफ्तर के काम के दबाव से निकलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।
धनु राशि: आज आपकी वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, इसलिए बोलचाल में नरमी बरतें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, पेट से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है। यात्रा का प्लान बन सकता है जो सफल रहेगा।
मकर राशि: आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता से सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे। परिवार में आपसी रिश्ते बेहतर होंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव समाज में बढ़ेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में सराहना मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
मीन राशि: आपकी मेहनत का पूरा फल आज आपको मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले हिस्से में ही पूरा कर लेना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी छोटी यात्रा या तीर्थयात्रा के योग भी बन सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 437829


