सीहोर। शहर के विधायक सुदेश राय का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके समर्थकों और राय परिवार द्वारा शहर में एक बार फिर साहित्यिक और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। आज शाम लीसा टॉकीज मैदान पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर समर्थकों और शहरवासियों में भारी उत्साह है।
इस शानदार महफिल की कमान देवास के मशहूर कवि शशिकांत यादव सबरस अपने बेहतरीन संचालन से संभालेंगे। मंच पर देश के कई जाने-माने नाम अपनी कविताओं और व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं….
पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी नई दिल्ली
शबीना अदीब लखनऊ
जानी बैरागी धार
हेमंत पांडे कानपुर
रोहित झन्नाट उज्जैन
10 हजार श्रोताओं के बैठने की खास व्यवस्था
इस बड़े साहित्यिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए लीसा टॉकीज मैदान पर युद्धस्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल को दूधिया रोशनी से जगमगाया गया है। आयोजकों ने बताया कि कवि सम्मेलन का आनंद लेने आने वाले 10 हजार से अधिक नागरिकों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग देर रात तक सुकून से इस उत्सव का लुत्फ उठा सकें।


