सीहोर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा घोषित और पुरस्कृत किए जाएंगे। इस बार मध्य प्रदेश को कुल 9 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर के साथ-साथ बुधनी, देपालपुर, देवास और सागर जैसे शहर राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने जा रहे हैं, वहीं सीहोर नगर पालिका के हाथ से इस बार सम्मान का यह बड़ा अवसर निकल गया है।
बता दें कि बीते वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में सीहोर नगर पालिका ने देश भर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा था। लेकिन इस बार दिल्ली से बुलावा न आने और सम्मान सूची से बाहर होने के बाद पूरे शहर में एक ही सवाल कौंध रहा है आखिर सीहोर नगर पालिका से कहां चूक हो गई। अब देखना होगा कि इस चूक से सबक लेते हुए नगर पालिका प्रशासन आगामी सर्वेक्षण के लिए अपनी रणनीतियों में क्या बड़े सुधार करता है।


