आज का राशिफल
दिनांक 7 नवंबर, शनिवार
मेष राशि: दिन की शुरुआत में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन शाम तक का समय आपके लिए बेहद लाभदायक और प्रसन्नतादायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा और कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
वृषभ राशि: आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगाए साथ ही वाहन सुख के भी योग हैं। हालांकि शाम के समय अपनी भावनाओं और भावुकता पर नियंत्रण रखें, किसी से वाद-विवाद में उलझने से बचें।
मिथुन राशि: बुधादित्य योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आप अपने गैर-जरूरी खर्चों को नियंत्रित कर पाएंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
कर्क राशि: दिनभर की मेहनत के बाद शाम का समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं की चीजें आ सकती हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं, लेकिन बिजली के उपकरणों या वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
सिंह राशि: आज आपका झुकाव अध्यात्म और दर्शन की ओर रहेगा। त्रिग्रह योग के प्रभाव से कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक शाम का आनंद लेंगे। यदि यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आपका पूरा फोकस घर की साज-सज्जा और व्यवस्था पर रहेगा। शिक्षा और कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मनपसंद खान-पान और उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि अति-उत्साह में आकर अपनी क्षमता से अधिक काम करने से बचें, अन्यथा थकान हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। मनचाहा काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। घर की मरम्मत या नए निर्माण से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेंगे। पार्टनर की सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
धनु राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को मित्रों और सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। लेखकों या सृजनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मकर राशि: भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। उन्नति के नए अवसर सामने आएंगे। पेशेवर जीवन में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और लोग आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
कुंभ राशि: आज आपके विरोधी परास्त होंगे। घर-परिवार में किसी नए विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। नया रोजगार या कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसानों और व्यापारियों के लिए दिन विशेष रूप सेलाभदायक रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही छोटी-मोटी समस्याएं दूर होंगी। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। फिजूलखर्चों पर रोक लगाएं और बिना सूची के खरीदारी करने से बचें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की वजह से गलतफहमी न पनपने दें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 347829


