मेष जातक प्रापर्टी के काम में जल्दबाजी न करें, वृषभ के रुके हुए काम बनेंगे

आज का राशिफल
दिनांक 9 नवंबर, सोमवार

मेष राशि: आज हर काम सावधानी से करें। लोगों से मतभेद होने की आशंका है। प्रॉपर्टी या किसी बड़े निवेश के मामले में जल्दबाजी में फैसला न लें। परिवार की सलाह से ही आगे बढ़ें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

वृषभ राशि: आपके रुके हुए काम बनेंगे। धन लाभ और यात्रा के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें।
उपाय: बच्चों को कॉपी-पेन दान करें।

मिथुन राशि: उधार के लेन-देन से बचना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
उपाय: किसी गरीब को आटा दान करें।

कर्क राशि: आपकी योजनाएं सफल होंगी और आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों की मदद से अटके काम बनेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं।
उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें।

सिंह राशि: परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से काम करें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार में बहुत बड़ा निवेश करने से अभी बचें।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि: धन लाभ के अच्छे योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मन की परेशानियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में तेजी व सफलता मिलेगी।
उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

तुला राशि: प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। हालांकि किसी से विवाद न हो, इसलिए बातचीत में विनम्रता बनाए रखें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

वृश्चिक राशि: आपके अधूरे काम पूरे होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से संबंध सुधरेंगे। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें।

धनु राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा, लेकिन व्यापार में हर कदम सावधानी से उठाएं।
उपाय: किसी मंदिर में मिश्री का दान करें।

मकर राशि: आगे बढक़र पहल करने का दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। पुरानी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू हो सकता है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने से मानसिक तनाव दूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को नया अवसर मिल सकता है। परिवार के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

मीन राशि: भाग्य आपके साथ है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में निवेश करने से अच्छा फायदा मिल सकता है।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 456105