आज का राशिफल
दिनांक 14 नवंबर, शनिवार
मेष राशि: भाग्य आपका साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है।
वृषभ राशि: आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। हालांकि जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि: पुराने अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आप गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम कस पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि: मानसिक उलझनों से बचने का प्रयास करें। शोध या ज्ञानार्जन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तकनीकी कार्यों या शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है।
सिंह राशि: विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशि: पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और दोस्तों या करीबियों का पूरा साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: धनार्जन के अच्छे योग हैं। कुटुंब में वृद्धि होगी और धन का संचय बढ़ सकता है। हालांकि अभी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए।
धनु राशि: आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप जैसा चाहेंगे, कार्य वैसे ही आगे बढ़ेंगे। प्रेम और संतान पक्ष से जुड़ी अच्छी खबरें मिलेंगी।
मकर राशि: मन थोड़ा चिंतित या बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों उत्तम हैं।
मीन राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। व्यापारिक संतुलन बेहतर होगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 954601


