@सीहोर। हॉकी के जादूगर के नाम से दुनिया भर में भारत का परचम लहराने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर सीहोर में राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। सीहोर हॉकी संघ और मास्टर गेम एसोसिएशन हॉकी फीडर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की खेल भावना को याद करना और स्थानीय युवा खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाना रहा। आयोजन में मुख्य रूप से एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे व जिला कांगे्रस अध्यक्ष राजीव गुजराती मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और देश के लिए दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की गेंद पर नियंत्रण और गोल करने की कला आज भी दुनिया के हर खिलाड़ी के लिए आदर्श है। डॉ. चौबे ने युवा खिलाडय़िों को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए उपयोगी टिप्स दिए और मेहनत व लगन के साथ आगे बढऩे का मूलमंत्र दिया। होमगार्ड से महेंद्र वर्मा और कंपनी कमांडेंट श्री चंदेरिया ने भी खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हॉकी के जादूगर के जीवन से सीख लेकर खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
समारोह की शुरुआत में सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सीहोर हॉकी संघ द्वारा कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उत्कृष्ट खिलाडय़िों को मिला सम्मान
मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और भविष्य में हॉकी का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें अतिथियों के हाथों स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाकर युवा खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बनता था।
आयोजन में खेल अधिकारी रूबिका दिवान, गेम एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अनीस खान, राजाराम बड़े भाई, पूर्व पार्षद शमीम अहमद, कोच अफशा अहमद, रसूल सिद्दीकी, युवा समन्वयक प्रमोद सिंह उईके, आमीर खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमीए गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोच आरए सिद्दीकी ने हॉकी के जादूगर को याद करते हुए आए हुए सभी अतिथियों, आयोजकों और खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त किया।


