कर्क जातकों को मिलेगा माता पिता का आशीर्वाद, धनु के लिए खुलेंगे आय के स्त्रोत

आज का राशिफल
दिनांक 19 अक्टूबर, सोमवार

मेष: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खान-पान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

वृषभ: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। पार्टनर का पूरा समर्थन मिलेगा।

मिथुन: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत बढिय़ा है। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। धन लाभ की संभावना है, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। योग और वॉक से दिन की शुरुआत करें। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कर्क: कामकाज में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सीने या सर्दी-जुकाम से जुड़ी समस्या से सावधान रहें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहेगा।

सिंह: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। कारोबारियों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगेए बस अत्यधिक थकान से बचें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या: सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, सतर्क रहें। बजट बनाकर चलें, खर्च बढ़ सकते हैं। पैरों में दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी की कोई बात आपको आहत कर सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

तुला: कला, मीडिया और ग्लैमर से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक रूप से हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिल सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक: ऑफिस में बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय उत्तम है। अचानक धन लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जोड़ो या हड्डियों से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है। परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद संभव है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या नई चुनौती मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। अनिद्रा या तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन: रुके हुए सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योग को अपनीचर्या का हिस्सा बनाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 469510