कर्क जातक भावनाओं में बहकर न लें निर्णय, सिंह को आज मिलेंगे अच्छे अवसर

आज का राशिफल
दिनांक 13 अक्टूबर, मंगलवार

मेष राशि: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

वृषभ राशि: आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और समर्थन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि: नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से दूसरों को ठेस न पहुंचे।

कर्क राशि: भावनाओं में बहकर कोई भी नया फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। परिवार में किसी बात पर विवाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ बेहतरीन अवसर हाथ लग सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए मान-सम्मान या किसी बड़े पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: योजना बनाकर काम करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं।

तुला राशि: जीवन में संतुलन बनाकर चलना आज बहुत जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी और कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है।

धनु राशि: भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे और कई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं।

मकर राशि: कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होगी। अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।

कुंभ राशि: रचनात्मक विचार आपको जीवन में आगे बढ़ाएंगे। नया काम शुरू करने के लिए आज का समय बहुत ही अनुकूल और अच्छा है।

मीन राशि: मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 567210