कन्या जातकों को कारोबार में होगा लाभ, मेष जातक धैर्यपूर्वक निर्णय लें

आज का राशिफल
दिनांक 28 नवंबर, शनिवार

मेष राशि: परिवार और यात्रा के योग हैं। कारोबार या संपत्ति से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। बातचीत में सौम्यता रखें। धैर्य से निर्णय लें और पीपल को जल दें।

वृषभ राशि: परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं और कामकाज में गति आएगी। छोटी बातों पर विवाद टालें और खर्चों पर ध्यान दें।

मिथुन राशि: पारिवारिक या सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता रहेगी। पुराने परिचितों या मित्रों से संवाद हो सकता है। मनचाहे खर्चों और जल्दबाजी में लिए फैसलों से बचें।

कर्क राशि: चंद्रमा स्वराशि में होने से आत्मविश्वास और नए विचारों का लाभ मिलेगा। नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी का साथ रखें और घर की व्यवस्था सुधारें।

सिंह राशि: परिचितों की मदद से काम बन सकता है, पर कार्यक्षेत्र में स्पष्टता जरूरी है। सेहत, परहेज और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में प्रगति और कारोबार में लाभ के संकेत हैं। पिता या बड़ों का सहयोग मिलेगा। अटका काम पूरा करें और बजट संतुलित रखें।

तुला राशि: अतिरिक्त आमदनी या रुके काम बनने के योग हैं। रचनात्मकता और रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा। बाहर के सौदों में बारीकी जांचें और भोजन हल्का रखें।

वृश्चिक राशि: भाग्य का साथ, यात्रा या दूर से काम के अवसर मिल सकते हैं। ऊर्जा बनी रहेगी। विरोधियों या अनावश्यक तनाव से दूर रहें।

धनु राशि: रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नई जानकारी मिल सकती है। साझेदारी में स्पष्टता लाभ देगी। दोपहर बाद खानपान और पेट से जुड़ी संवेदनशीलता का ध्यान रखें।

मकर राशि: व्यापार और टीमवर्क में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बड़े फैसलों में परिवार की राय उपयोगी रहेगी। पानी और फाइबर युक्त आहार लेंय जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि: आत्मविश्वास और लगन से काम बनेंगे। प्रतियोगी या प्रतिस्पर्धी मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। प्रलोभनए उधारी और भ्रम से बचेंय नियम पालन करें।

मीन राशि: दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार या यात्रा के योग बन सकते हैं। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें और छोटी नोकझोंक टालें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 785302