आज का राशिफल
दिनांक 26 नवंबर, गुरुवार
मेष राशि: सकारात्मक सोच से काम पूरे होंगे और पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रह सकता है। विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक या मशीनरी पर, और यात्रा में देरी से बचें।
वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके या प्रॉपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। परिवार व पार्टनर के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि: ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत या नौकरी बदलाव पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और जीवनसाथी व मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि: व्यापार और कामकाज में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, पर खर्च और छोटी-मोटी लापरवाही पर ध्यान दें। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए शक या जल्दबाजी से बचें।
सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे के मौके मिलेंगे और बातचीत से काम बनेंगे। अपनों के साथ समय बिताने और किसी योजना पर साथ काम करने से रिश्तों में मजबूती आएगी।
कन्या राशि: कामकाज व सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। साथी की बात समझने से रिश्ते में गहराई आएगी।
तुला राशि: दिन अच्छा रहेगा और अटके काम या पुराने हिसाब-किताब सुलझाने का मौका मिलेगा। काम में लापरवाही न करें और दूसरों के भरोसे अहम काम न छोड़ें।
वृश्चिक राशि: मीटिंग या कार्यक्षेत्र में आपकी बात का असर दिखेगा और बड़ों की सलाह लाभकारी रहेगी। वाणी में संयम रखें तथा पुराने विवादों को कुरेदने से बचें।
धनु राशि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सोची हुई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं। पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें, साथ ही सेहत व खानपान का ख्याल रखें।
मकर राशि: रुका या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और कामकाज में मेहनत का फल दिखेगा। व्यस्तता के बीच परिवार व पार्टनर के लिए समय निकालें।
कुंभ राशि: कामकाज में तेजी आएगी और अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। फैसले शांत मन से लें और अत्यधिक उत्साह में आकर जोखिम भरे निर्णय न करें।
मीन राशि: अटकी समस्याएं सुलझेंगी और व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, बस किसी बड़े वादे या निवेश में जल्दबाजी न करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 713628


