आज का राशिफल
दिनांक 15 अक्टूबर, गुरुवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें
वृषभ राशि: जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: मां दुर्गा को फल अर्पित करें
मिथुन राशि: आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से करियर में उन्नति होगी। शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा। प्रॉपर्टी या नए निवेश की योजना बन सकती है। आलस्य से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मां दुर्गा की विधिवत आरती करें।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पैसों से जुड़ी उलझनें कम होंगी। भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि: आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए पुराने काम पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से करियर को नई दिशा मिलेगी। हालांकि खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
कन्या राशि: भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सभी पेंडिंग काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। पार्टनरशिप के कामों में अभी थोड़ी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सी ग्री
उपाय: मां दुर्गा को ताजे फल अर्पित करें।
तुला राशि: दिन काफी अनुकूल है, अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसों का आवक सुधरेगा। नए लोगों से मुलाकात और किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है। व्यर्थ की बहस से दूर रहें।
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: बजरंगबली या मां दुर्गा को प्रणाम करें
वृश्चिक राशि: धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह बेहतरीन समय है। मित्रों की सहायता से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: मरून
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
धनु राशि: संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। करियर में किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर बहुत जल्दी भरोसा न करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: मां दुर्गा को फल अर्पित करें।
मकर राशि: भाग्य का साथ मिलने से आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में शानदार धन लाभ होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: मां दुर्गा की आरती करें।
कुंभ राशि: शिक्षा और बौद्धिक कार्यों के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएं।
मीन राशि: आपके अटके हुए कार्य आज गति पकड़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर खान-पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: क्रोध पर नियंत्रण रखें और माता रानी का ध्यान करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 125670


