आज का राशिफल
दिनांक 18 नवंबर, बुधवार
मेष: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ: आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। वाणी पर संयम रखें।
कर्क: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह: आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा न करें। शाम के समय परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या: व्यापार और साझेदारी के कामों में आज बड़ा मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अनुकूल हैए मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
तुला: आज आप अपनी बुद्धिमानी से किसी कठिन समस्या का समाधान निकाल लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक: रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है, भविष्य में अच्छा लाभ होगा।
धनु: पारिवारिक जीवन में कुछ व्यस्तता रह सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी।
मकर: आज आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
मीन: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और हर काम को उत्साह के साथ पूरा करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 389054


