वादों पर #सुदेश राय का एक्शन मोड, संवरने लगा #बढिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र, 3 सितंबर को आएंगे #सीएम

@सीहोर। सीहोर विधानसभा की जनता से रोजगार और औद्योगिक विकास का जो वादा विधायक सुदेश राय ने किया था, अब वह धरातल पर तेजी से आकार लेने लगा है। कभी शुगर मिल और सॉल्वेंट प्लांट बंद होने के बाद सुस्त पड़ी सीहोर की औद्योगिक रफ्तार को विधायक सुदेश राय के प्रयासों से नई संजीवनी मिल गई है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर सीहोर के बढिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र आ रहे हैं, जहां वे एक प्रमुख औद्योगिक इकाई का लोकार्पण करेंगे और शहरवासियों को रोजगार व विकास की बड़ी सौगात दे सकते हैं।
ढाई साल में दूसरी बार औद्योगिक क्षेत्र आ रहे सीएम
यह विधायक सुदेश राय के मजबूत नेतृत्व और लगातार किए गए प्रयासों का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने ढाई साल के कार्यकाल में दूसरी बार बढिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। विधायक सुदेश राय ने बताया कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। बढिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र सीहोर के युवाओं का भविष्य बदलने वाला साबित होगा।
कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर बालागुरु के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ बढिय़ाखेड़ी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।