आज कर्क जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, वृश्चिक जातकों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

आज का राशिफल
दिनांक 16 नवंबर, सोमवार

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, लेकिन माता-पिता के सहयोग से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें, खानपान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: धैर्य और शांत रहकर काम करने से आज आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। बेवजह की बहस या चर्चाओं से दूर रहें। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें।

मिथुन राशि: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति या कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिल सकती है। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा न करें।

कर्क राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके द्वारा हाथ में लिए गए कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। जीवनसाथी या परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें, लाभ होगा।

सिंह राशि: करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के अच्छे योग हैं। कारोबार में सही जगह किया गया निवेश आपको मुनाफा देगा। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में खुशनुमा पल बीतेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी कला दिखाने के नए अवसर मिलेंगे।

तुला राशि: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की प्रशंसा होगी और उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चली आ रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षण, प्रशासन या कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु राशि: कारोबार में सफलता और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता और सही निर्णयों की हर तरफ सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से करियर में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। हालांकि घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है पर आमदनी अच्छी रहने से संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि: आज आपकी किस्मत चमक सकती है। करियर में उन्नति के प्रबल योग हैं और आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी या मनचाही सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप या किसी बड़ी कंपनी से जुडऩे का मौका मिल सकता है।

मीन राशि: आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में और व्यापार में थोड़ा संभलकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। किसी सहकर्मी या ग्राहक की वजह से मानसिक तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 621873