@सीहोर। भगवान श्रीराम राजा सरकार की पावन और ऐतिहासिक नगरी ओरछा के राजमहल-राज विलास होटल में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का भव्य आगाज हो चुका है। 30 और 31 अगस्त को आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी संगठन को धार देने, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सीहोर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए हैं। ओरछा के लिए रवाना हो चुके हैं। अरोरा वे दोनों दिन ओरछा में उपस्थित रहकर वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली से भोपाल तक के बड़े चेहरे मंच पर
ओरछा में आयोजित इस महामंथन में भाजपा का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व एक साथ मंच साझा कर रहा है। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य शामिल हो रहे हैं।
मन की बात से शुरुआत, राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा
कार्यसमिति के पहले दिन आज का शेड्यूल बेहद व्यस्त और रणनीतिक रखा गया है। इसमें ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ सत्र का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर के सत्रों में राजनीतिक प्रस्ताव पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही समरसता का संकल्प और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जमीनी स्तर तक ले जाने पर रणनीति बनी। शाम को भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत सभी दिग्गज नेता ओरछा के प्रसिद्ध श्री रामराजा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
कल सेवा संकल्प और समापन सत्र
बैठक के दूसरे दिन 31 अगस्त को सुबह सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे तक समापन सत्र चलेगा। इसमें इस बात पर मुख्य जोर दिया जाएगा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए।


