Sehore News: सीहोर। जनप्रतिनिधि वही जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे और समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जमीन पर उतरे। विधायक सुदेश राय ने एक बार फिर अपने इसी अनूठे और सादगी भरे अंदाज से शहरवासियों का दिल जीतने काम किया है।
शहर की समस्याओं का जायजा लेने और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करने के लिए विधायक सुदेश राय गुरुवार को किसी बड़ी गाडिय़ों के बिना बेहद सादगी से एक्टिवा पर सवार होकर खुद चाणक्यपुरी क्षेत्र की ओर निकल पड़े।
गली-गली घूमकर की सीधी बात
विधायक सुदेश राय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय पार्षद सीताराम यादव भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने चाणक्यपुरी की एक-एक गली में पहुंचकर वार्डवासियों से सीधे मुलाकात की। विधायक जी को अपने बीच, इतने सहज अंदाज में पाकर नागरिक भी गदगद हो गए। क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और क्षेत्र की आवश्यकताएं बेझिझक विधायक के सामने रखीं। विधायक सुदेश राय ने ध्यान से हर नागरिक की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
जमीन से जुड़ा यही अंदाज बनाता है सबसे अलग
अक्सर नेताओं को बड़ी गाडिय़ों और काफिलों में देखा जाता है, लेकिन विधायक सुदेश राय का अंदाज हमेशा ही जुदा रहता है। अक्सर ही विधायक सुदेश राय शहर में अपनों से मिलने के लिए स्कूटर पर निकल पड़ते हैं।


