दिनांक 03.10.2026, दिन: शनिवार
मेष राशि: कार्यस्थल पर स्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या पूजा-अनुष्ठान का योग बन रहा है।
वृषभ राशि: स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। घर में मांगलिक एवं शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
मिथुन राशि: स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, हालांकि कुछ अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि: परिवार के सदस्यों की मदद और सहयोग से आप अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास बनाए रखें, सफलता निश्चित मिलेगी।
सिंह राशि: सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार एवं नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि: कार्यस्थल या व्यक्तिगत जीवन में चल रहा मनमुटाव व गलतफहमियां आज दूर होंगी। किसी पुराने और प्रिय मित्र से मुलाकात को सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि: समय पर सभी कार्य पूरे होने से मन में संतोष और प्रसन्नता रहेगी। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि: आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी भी योजना या निवेश को आगे बढ़ाने से पहले सोच-समझकर और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं।
धनु राशि: मन में अकारण ही किसी अनहोनी की आशंका या अज्ञात भय बना रह सकता है। धैर्य बनाए रखें और ध्यान-योग का सहारा लें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
मकर राशि: प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम शुरू करें। कार्यक्षेत्र में मिल-जुलकर काम करने से लाभ होगा।
कुंभ राशि: मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं। कारोबार और व्यापार में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। समाज एवं कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन राशि: वित्तीय मामलों और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सुख:शांति का माहौल बना रहेगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 125670


