आज का राशिफल
दिनांक 2 अक्टूबर, शुक्रवार
मेष राशि: प्रॉपर्टी और संपत्ति में विस्तार की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने मामले हल हो सकते हैं। हालांकि, किसी करीबी मित्र से विचार न मिलने के कारण मनमुटाव हो सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा उदास रहेगा।
उपाय: हनुमान जी का ध्यान करके ही किसी भी नए काम की शुरुआत करें, सभी रुकावटें दूर होंगी।
वृषभ राशि: आज भौतिक सुख-सुविधाओं और साजो-सामान की खरीदारी पर बजट से अधिक खर्च हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपकी स्थितियां आपकी योजना और सोच के अनुसार ही बनी रहेंगी, जिससे काम में रुकावट नहीं आएगी।
उपाय: खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।
मिथुन राशि: परिवार के सदस्यों के साथ दिन का अधिकांश समय सुखद बीतेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मनमुताबिक सफलता न मिलने से मन थोड़ा अशांत महसूस करेगा।
उपाय: संयम बनाए रखें और गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि: आज सामाजिक या पारिवारिक जीवन में कुछ करीबी लोग आपसे दूरियां बना सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में नम्रता रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है, शेयर बाजार या निवेश से जुड़े मामलों में धन लाभ होने के अच्छे योग हैं।
उपाय: सोच-समझकर निर्णय लें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि: कार्यस्थल या व्यापार में आपके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों को अपनी बात समझाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। आपका नेतृत्व कौशल निखरकर सामने आएगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि: रचनात्मक और नए.नए कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। इस नए कदम से आपको आगे चलकर बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय: अपने गुरु या इष्टदेव का स्मरण कर नए काम का श्रीगणेश करें।
तुला राशि: लंबे समय से चल रहे कानूनी या आपसी विवादों का समाधान निकलेगा। राजकीय, सरकारी या प्रशासनिक मामलों में आपकी पकड़ मजबूत होगी और आपका पद व प्रभाव बढ़ेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे।
उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें, सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज व्यर्थ के कामों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि समय आपके ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है।
उपाय: अनावश्यक यात्राओं से बचें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
धनु राशि: आज आपकी सकारात्मक सोच और मीठी वाणी से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। बातचीत और व्यवहारकुशलता के बल पर आप अपने महत्वपूर्ण कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: श्री हरि विष्णु की पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें।
मकर राशि: आपकी कार्यकुशलता और मेहनत के आज शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपनी असली प्रतिभा और क्षमता दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे।
उपाय: शनिदेव के मंत्रों का जप करें।
कुंभ राशि: करियर और कारोबार के सिलसिले में परिस्थितियां पहले से काफी बेहतर रहेंगी। आपके प्रयास सही दिशा में रहेंगे, जिससे व्यापार में प्रगति होगी और नौकरीपेशा लोगों को राहत महसूस होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि: आपके काम में नई-नई योजनाएं और विचार सामने आएंगे। आपकी कड़ी मेहनत का पूरा और अच्छा फल मिलने का समय आ गया है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 172056


