अरोरा ने #ओरछा में एमपी-दिल्ली के दिग्गज नेताओं से की मुलाकात, सीहोर के विकास पर हुई चर्चां

@सीहोर। धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की दो दिवसीय उच्चस्तरीय प्रदेश कार्यशाला के दूसरे व अंतिम दिन सियासी हलचल तेज रही। 30 अगस्त से शुरू हुए इस मंथन शिविर में प्रदेश के 350 से अधिक प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेताए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हैं।
ओरछा कार्यशाला के दौरान जसपाल सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी अजय जामवाल, अखिल भारतीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई दिग्गज नेताओं से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अरोरा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीहोर जिले के संगठनात्मक विषयों, जमीनी राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय विकास की दिशा पर विस्तार से चर्चा की तथा शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सेवा संकल्प का महामंत्र और अंतिम रोडमैप
सोमवार सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जिसमें संगठन, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचने का नया खाका तैयार किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नेताओं को संगठन मजबूती का महामंत्र दिया।