प्रिंस राठौर की परिषद ने सीहोर की तीन नई कॉलोनियों को दी यह सौगात

#Sehore, सीहोर। नगर पालिका परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास, सडक़-पुल निर्माण,े मार्गों के नामकरण और आगामी वित्तीय वर्ष के बजट जैसे तमाम अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की सबसे बड़ी बात यह रही कि एजेंडे में शामिल सभी 17 बिंदुओं को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बैठक में शहर की पहचान और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।
बैठक में शहर के दो प्रमुख रास्तों के नाम बदलने और उनका नया नामकरण करने का फैसला लिया गया, जिनमें शुगर फैक्ट्री चौराहे से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का नाम अब श्री त्यागी बाबा मार्ग कर दिया गया है। जबकि शुगर फैक्ट्री चौराहे से लुनिया चौराहे तक के मार्ग को अब लव-कुश मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
तीन कॉलोनियां नगर पालिका में शामिल
शहर के विकास को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद ने तीन कॉलोनियों अन्नपूर्णा धाम फेस-2, गजकेसरी कॉलोनी और उमाशंकर धाम को नगर पालिका सीमा में मर्ज करने का निर्णय लिया है। इन कॉलोनियों के नगर पालिका में शामिल होने से अब यहां बिजली व्यवस्था और रख रखाव की जिम्मेदारी सीधे नगर पालिका संभालेगी, जिससे यहां रहने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
इन विकास कार्यों और बजट पर भी लगी मुहर

  • मंडी माता मंदिर चौराहे से नरसिंहगढ़ नाके तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड क्रमांक 31 स्थित जमशेद नगर में पुल का निर्माण होगा।
    नागरिकों को सुविधाएं देना ही प्राथमिकता
    नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बैठक के दौरान कहा कि शहर का चौतरफा विकास करना और सीहोर के नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी 17 बिंदुओं का सर्वसम्मति से पास होना इस बात का सबूत है कि पूरी परिषद शहर के जनहित और विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह एकजुट है। अध्यक्ष राठौर ने बताया कि शहर के हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से सडक़ों, पुलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। नागरिकों के जीवन को आसान बनाना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही नगर पालिका का मुख्य लक्ष्य है। इस पूरी बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के साथ-साथ सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कोहली और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।