वृषभ जातकों को व्यापार में होंगे नए अनुबंध, कमर्चारियों को प्रमोशन के योग

आज का राशिफल
दिनांक 26 अक्टूबर, सोमवार

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मन को प्रसन्न रखेगा। सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।

वृषभ राशि: व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। अपनों का स्नेह मिलेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि: विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें, धन हानि की आशंका है। सोच-समझकर निवेश करें। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।

कर्क राशि: ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर का वातावरण शांत और आनंदमय रहेगा। छाती या सर्दी-जुकाम से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती हैए सतर्क रहें।

सिंह राशि: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से हल हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन अत्यधिक काम के कारण तनाव से बचें।

कन्या राशि: कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी बरतें, विरोधी आपके खिलाफ षडय़ंत्र रच सकते हैं। अपने काम पर फोकस रखें। धन का लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें, उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। आंखों या सिरदर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।

तुला राशि: कला, संगीत और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, ताजगी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि: नौकरी में बदलाव या नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।रक्तचाप से जुड़ी समस्या वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि: उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। धार्मिक कार्यों में कुछ धन खर्च हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगीए मन प्रसन्न और ऊर्जवान रहेगा।

मकर राशि: आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार.चढ़ाव आ सकता है। सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करें। परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करें, गलतफहमियां दूर होंगी। जोड़ों या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, ठंड से बचें।

कुंभ राशि: साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे। मित्रों और परिवार के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। पार्टी या समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। सेहत दुरुस्त रहेगी, मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।

मीन राशि: आपके विरोधी परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। अनावश्यक खरीदारी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 123678