वृषभ जातकों के लिए निवेश का आज खास दिन, कर्क जातक धैर्य से काम लें

आज का राशिफल
दिनांक 25 अक्टूबर, रविवार

मेष: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ: व्यवसाय में नई साझेदारियां लाभ देंगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है, हालांकि बड़े फैसले सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं, वरना बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कर्क: कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी बरतें, विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। योग और ध्यान करें।

सिंह: आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। बिजनेस में नए अनुबंध मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला: आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय उत्तम है। धन की आवक बनी रहेगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सुस्ती या थकान महसूस हो सकती है। विश्राम करें।

धनु: नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के लिए लाभ के योग हैं। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

कुंभ: नए विचारों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। किसी को उधार देने से बचें। मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मीन: कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें। सहकर्मियों से विवाद से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। बजट का ध्यान रखकर ही खर्च करें। किसी बड़े निवेश से अभी बचें। परिवार के साथ बैठकर मन की बातें साझा करें, मानसिक हल्कापन महसूस होगा। खान-पान का ध्यान रखें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 621705