मिथुन जातकों के लिए आज का दिन तरक्की वाला, मकर जातक धैर्य से काम लें

आज का राशिफल
दिनांक 20 अक्टूबर, मंगलवार

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग है।

वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी को उधार देने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए मददगार साबित होगा। गले या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि: काम का बोझ अधिक हो सकता है, जिससे थोड़ी थकान महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नया निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है। घर के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, हल्का और ताजा भोजन करें।

तुला राशि: सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यापार में सोच-समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में धार्मिक माहौल बन सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि: धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में किए गए कार्यों में नुकसान हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों का दर्द या थकान परेशान कर सकती है, आराम करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो सकता है। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन राशि: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, वरना पेट की समस्या हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 671520