आज का राशिफल
दिनांक 28 अक्टूबर, बुधवार
मेष राशि: दफ्तर में बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। पैसों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन लाभ के अच्छे योग हैं। हालांकि बिना सोचे-समझे बड़े निवेश से बचें। परिवार में आपसी मेल-जोल बढ़ेगा और मेहमानों का आना हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
वृषभ राशि: चंद्रमा के प्रभाव से मन में उत्साह और निर्णयों में स्पष्टता रहेगी। कारोबार को मजबूती मिलेगी और आर्थिक मामलों में तेजी आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुरानी मानसिक परेशानियों से राहत महसूस होगी।
उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मिथुन राशि: सहकर्मियों या विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। कागजी कार्रवाई और पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। खर्च की अधिकता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें ताकि रिश्तों में गलतफहमी न आए। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों और भाई-बहनों से पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: चावल या सफेद वस्तु का दान किसी जरूरतमंद को करें।
सिंह राशि: व्यापारिक संतुलन बेहतरीन रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर में स्थिरता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी.रोजगार में तरक्की करेंगे और आर्थिक बातचीत सफल होगी। बचत पर आपका ध्यान रहेगा। धार्मिक अनुष्ठानों या यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
तुला राशि: कामकाज में थोड़ा दबाव और खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। चोट-चपेट या मौसमी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सतर्क रहें। धैर्य से काम लें।
उपाय: शनि देव के दर्शन करें या उन्हें प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी या व्यावसायिक साझेदार का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत ही सरस और अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: अपने पास लाल रंग की वस्तु रखें।
धनु राशि: शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप उन पर विजय पा लेंगे। वित्तीय मामलों में उधारी से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए खान.पान का ध्यान रखें। बजट के अनुसार ही खर्च करें।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
मकर राशि: महत्वपूर्ण या बड़े वित्तीय निर्णय फिलहाल थोड़े समय के लिए टाल दें। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भावुकता में आकर कोई भी कदम उठाने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कुंभ राशि: भूमि, भवन या वाहन की खरीद.फरोख्त के प्रबल योग बन रहे हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा, हालांकि घर-परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर गृहकलह की स्थिति बन सकती है, अत: संयम रखें।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें।
मीन राशि: आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक मामलों में साझेदारी मजबूत होगी और लाभ की स्थिति बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान का पक्ष बेहद अनुकूल है। जीवन में सुखद व शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी वस्तु का दान करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 805394


