सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज 4 सितंबर के सीहोर दौरे के कार्यक्रम में ऐन वक्त पर आंशिक संशोधन किया गया है। मौसम के मिजाज और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अब भोपाल से सीहोर के लिए हेलीकॉप्टर के बजाय सडक़ मार्ग कार से रवाना होंगे।
प्रस्तावित दौरे के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दोपहर 12.40 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे अल्हादाखेड़ी हेलीपैड सीहोर पहुंचना था। इसके बाद वे कार से दोपहर 1.10 बजे बढय़िाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीजी क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स पावर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
अब ऐसा रहेगा नया शेड्यूल
संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब दोपहर 12.40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस भोपाल से कार द्वारा सीहोर के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर 1.25 बजे सीएम का कापिुला बडिय़ाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेगा, जहां वे देश के पहले अति-उच्च क्षमता वाले पावर ट्रांसफॉर्मर के रोल आउट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 2.10 बजे कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री बढय़िाखेड़ी से कार द्वारा अल्हादाखेड़ी हेलीपैड के लिए निकलेंगे। दोपहर 2.15 बजे अल्हादाखेड़ी हेलीपैड पहुंचकर सीएम डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।


