आज का राशिफल
दिनांक 24 अक्टूबर, शनिवार
मेष राशि: आज खर्चों के मामले में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक खरीदारी या बजट से बाहर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। मानसिक थकान या नींद से जुड़ी थोड़ी समस्या हो सकती है। माता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपके लिए राहत लेकर आएगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि: करियर और आर्थिक मामलों में आज राहत मिलने के संकेत हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में नए अवसर या सुधार देखने को मिल सकते हैं। मित्रों या सहयोगियों से मिलने वाली मदद में थोड़ी देर हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मिथुन राशि: आपकी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। हालांकि पैसों के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में व्यस्तता अधिक रहेगी, इसलिए क्रोध से बचें और संयम से काम लें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि: करियर में आगे बढऩे के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा। निवेश बहुत सोच-समझकर करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पिता या घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि: कामकाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दिखावे या तडक़-भडक़ में धन खर्च करने से बचें। अपनी बचत को मजबूत करने पर ध्यान दें। काम की भागदौड़ से थकान हो सकती है। परिवार के मामलों में सूझबूझ से काम लें और दूसरों से बहुत अधिक उम्मीद न रखें।
उपाय: हनुमान जी की पूजा-आराधना करें और तेल-तिलहन का दान बढ़ाएं।
कन्या राशि: कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपको नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए लाभ के अवसर बनेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें, जिससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
तुला राशि: आर्थिक मामलों में आज विशेष सावधानी बरतें। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। करीबी लोगों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आटे का दान करें।
वृश्चिक राशि: अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों की सहायता से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
उपाय: शिवजी को जल और दूध अर्पित करें।
धनु राशि: नौकरी और कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है। घर से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा। हालांकि संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय: शनिदेव का स्मरण करें और काले तिल या तेल का दान करें।
मकर राशि: शनिवार के प्रभाव और आपकी कड़ी मेहनत का आपको पूरा सकारात्मक फल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में आगे बढऩे के नए मार्ग खुलेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सेहत को नजरअंदाज न करें और तनावमुक्त रहने का प्रयास करें।
उपाय: हनुमान जी की पूजा वंदना करें।
कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। संपत्ति या पारिवारिक निवेश से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें ताकि किसी अपने से अनबन न हो।
उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपके बौद्धिक कार्य और योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए अध्यात्म या ध्यान का सहारा लें। जीवनसाथी का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 694510


