चंद कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन…

#Sehore, सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी कड़ी में सीहोर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन का किया गया। हालांकि इस प्रदर्शन कम संख्या में कार्यकर्ता रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के कुछ गिने-चुने कार्यकर्ता शहर के तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप बैठकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बजाय गांधी प्रतिमा के पास बैठकर विरोध दर्ज कराया और भगवान से प्रार्थना की कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को सद्बुद्धि दी जाए।
कुछ ही चेहरों तक सीमित रहा प्रदर्शन
पार्टी के बड़े आयोजनों के दावों के विपरीत इस प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने के बजाय कम चेहरे ही दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय, समीर नानू सेन, विशाल पाटीदार, हर्षित मेवाड़ा, तुषार सोनी, नट्टू राठौर, मनीष राय, सत्यम राठौर, शुभम व्यास, विवेक राय, आयुष राठौर, हर्ष राजपूत, अनिमेश जैन, दीपू कटारे, शशांक यादव, आयुष तोमर, ऋषभ नाथ, तरुण गौर और नवीन गुप्ता सहित केवल कुछ अन्य कार्यकर्ता ही इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सके।