जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सर्व यादव समाज की आज महत्वपूर्ण बैठक

सीहोर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व यादव समाज के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य और गरिमामय आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय करने और आयोजन को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से 09 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे स्थानीय यादव धर्मशाला छोटी ग्वाल टोली में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
बता दें विगत वर्ष चल समारोह के अध्यक्ष रहे लक्ष्मण यादव ने बताया कि इस वर्ष भी सर्व यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में जन्माष्टमी पर निकलने वाले विशाल चल समारोह को और अधिक भव्य, झांकियों को आकर्षक बनाने तथा व्यवस्थाओं को सुचारू संचालित करने के संबंध में समाजजनों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों की सर्वसम्मति से इस वर्ष के जन्माष्टमी चल समारोह के नए अध्यक्ष का मनोनयन भी किया जाएगा।
सर्व यादव समाज ने जिले के समस्त समाजजनों से इस महत्वपूर्ण बैठक में समय पर और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की है। अपील करने वालों में संरक्षक गोपाल यादव पहलवान, सीताराम यादव, राहुल यादव, मन्नूलाल यादव, घनश्याम यादव, छोटेलाल यादव, पटेल प्रद्युम्न यादव, गब्बर पहलवान, राजेश यादव, मोहन यादव पहलवान, विनोद यादव, अतुल यादव, ओम यादव, गुड्डा यादव, सीताराम यादव, रज्जू यादव, भूरा यादव, उमेश यादव एवं लक्ष्मण यादव सहित सर्व यादव समाज के अनेक वरिष्ठ व गणमान्य नागरिक शामिल हैं।