आज का राशिफल
दिनांक 6 अक्टूबर, मंगलवार
मेष: अपनों के साथ बातचीत और संवाद बेहतर रहेगा। व्यवहार में सहनशीलता बनाए रखें। हठ, जिद और अहंकार से पूरी तरह बचने की आवश्यकता है।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। व्यापार को विस्तार देने के आपके प्रयास सफल होंगे और आगे का रास्ता आसान बनेगा।
मिथुन: घर-परिवार में सुख-शांति के पल बनेंगे। आसपास आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी।
कर्क: रचनात्मक और नए कार्यों को गति मिलेगी। पेशेवर और व्यावसायिक प्रयासों में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।
सिंह: अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गुस्सा करने के बजाय शांति और धैर्य से अपने काम को आगे बढ़ाएं।
कन्या: करियर और व्यापार में बढ़त मिलेगी। स्थितियां सुधरने लगेंगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास आप पर बढ़ेगा।
तुला: शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में तेजी आएगी। प्रबंधन और पैतृक कार्यों में आपकी प्रमुख भूमिका रहेगी।
वृश्चिक: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अनुकूल माहौल रहने से आप उत्साहित महसूस करेंगे और आपकी कार्य योजनाएं तेजी से पूरी होंगी।
धनु: परिवार के लोगों का साथ मिलने से मन उत्साहित रहेगा। हालांकि अहंकार और ईगो से दूर रहने की सख्त जरूरत है।
मकर: व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में गति आएगी। खान-पान सात्विक रखें।
कुंभ: अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखकर काम करें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और सहकर्मियों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा।
मीन: अपनी समझ-बूझ और कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। लाभ में वृद्धि होगी और करियर तथा कारोबार में सुधार देखने को मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 165720


