आज का राशिफल
दिनांक 23 अक्टूबर, शुक्रवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान और सफलता से भरा रहेगा। दोस्तों और परिचितों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। शाम के समय खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ राशि: आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, पेट से जुड़ी पुरानी समस्या उभर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि: दिन की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद दफ्तर में काम का दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में धैर्य से काम लें और गुस्से से बचें। परिवार में धन से जुड़े मामलों को शांत रहकर सुलझाएं।
कर्क राशि: दिन की शुरुआत में मन थोड़ा बेचैन हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। मन की उलझनों को खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन उसका उचित फल भी मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके कई काम आसान कर देगा। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखें।
कन्या राशि: विरोधियों पर आपकी बढ़त बनी रहेगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक चिंताएं कम होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द आदि की समस्या से राहत मिलेगी।
तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। कारोबारियों के सामने अचानक कोई नया और बड़ा सौदा आ सकता है, जिससे बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने या मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। विरोधी आपसे दूर रहेंगे।
वृश्चिक राशि: कार्यों में सफलता मिलने से मन में नए विचार आएंगे। यदि किसी बिजनेस ट्रिप पर जा रहे हैं तो घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, सफलता जरूर मिलेगी। कूरियर या कम्यूनिकेशन से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबी और सार्थक बातचीत होगी।
धनु राशि: आज आप घर और बाहर के कामों में काफी व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा हो सकती है। अपनी बोलचाल और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि: एकाग्रता के साथ किए गए कार्य लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ही बढिय़ा है, पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम का बोझ कुछ कम होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ राशि: आज आपको अपनी हड़बड़ी और जल्दबाजी से बचना होगा। राहु के प्रभाव के कारण मन में स्पष्टता आएगी, जिससे आप अपने जरूरी फैसले आसानी से ले पाएंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाएं। शाम के समय सुकून से आराम करें और बेवजह की भागदौड़ से बचें।
मीन राशि: पुराने अनुभवों और सुरक्षित सौदों से आपको आज बड़ा फायदा मिल सकता है। नौकरी में फेरबदल या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में घुटनों या पैरों के दर्द का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 853049


