भैरुंदा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, विधायक सुदेश राय ने की अगवानी, 536.23 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरुंदा पहुंचे, जहां हेलीपेड पर विधायक सुदेश राय ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 536.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीप.अंबर सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना फेज.1 और फेज.2 का लोकार्पण किया। इस परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में 41.44 करोड़ रुपये के अन्य विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा करने की चर्चा थी, लेकिन वे प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके। हालांकि उन्होंने लाइव जुडक़र विधायक रमाकांत भार्गव के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कराकर स्वागत कराया। आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और जिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रहीं।
किसानों के खेतों तक पहुंच रही मां नर्मदा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा आज अपने बेटे-बेटी किसानों के लिए उनके गांव और खेतों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने मंच से नर्मदा महारानी की जय हो का जयघोष कराया और बुधनी क्षेत्र की जनता को मां नर्मदा के आशीर्वाद के लिए बधाई दी।
सीएम ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार के बेटे हैं और यह पक्की बात है कि जिस सूखे खेत में पानी पहुंच जाए, वहां की फसल सोने जैसी हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प किसानों की जिंदगी बदलना और उनकी आय को लगातार बढ़ाना है।
सिंचाई रकबे और बिजली व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा हजारों साल से बह रही हैं और आज प्रदेश में दिन में भी बिजली मिल रही है, जबकि कांग्रेस के समय रात में भी बिजली नहीं मिलती थी।
सिंचाई के आंकड़े रखते हुए डॉ. यादव ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर तक ही सीमित रहा। इसके बाद उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में यह रकबा बढक़र 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा और अब वर्तमान सरकार ने ढाई साल में इसे बढ़ाकर 60 लाख हेक्टेयर कर दिया है।
सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का विवरण
फेज.1: 346.12 करोड़ रुपये की लागत से बने इस चरण में 16.57 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई हैए जिससे 47 गांवों की 15,284 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसका निर्माण रीवा की मेसर्स विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. ने किया है।
फेज.2: 190.11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस चरण में 24.09 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई हैए जिससे 29 गांवों की 14,807 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा। इसका निर्माण अहमदाबाद की एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने किया है।