आज का राशिफल
दिनांक 21 अक्टूबर, बुधवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कर्म प्रधान दिन है, अपनी प्रार्थना और मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है और आय के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी नोकझोक संभव है।
उपाय: काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: दिन आपके लिए खुशियों और सहजता से भरा हो सकता है। दूसरों से आगे निकलने की चाह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन राजनीतिक या सरकारी तंत्र से कुछ सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि: दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी या बिजनेस के मामलों में लाभ की स्थिति है। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। हालांकि यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि अपमान या कष्ट का भय बन सकता है।
उपाय: राहु के मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशि: आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। सेहत का खास ख्याल रखें, चोट-चपेट या किसी परेशानी से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति अच्छी है और पुराने रुके हुए काम भाइयों के सहयोग से बन सकते हैं।
उपाय: किसी गरीब को काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि: पेशेवर मामलों में तेजी आएगी और व्यापार में प्रबंधन बेहतर होगा। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता या नकारात्मकता रह सकती है। प्रेम और संतान का सहयोग मध्यम रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां (विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याएं) आ सकती हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आपके विरोधी परास्त होंगे और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों की सलाह और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि: आपकी कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल हो सकती है और पुराना अटका हुआ धन मिल सकता है। मन थोड़ा परेशान या नकारात्मक ऊर्जा से घिर सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शनि देव का स्मरण व प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। युवाओं को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि घरेलू सुख में कुछ बाधा या गृह कलह की स्थिति बन सकती है। सीने से जुड़ी कोई हल्की परेशानी हो सकती है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि: विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी सफलता को लेकर संशय से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नाकए कान या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं।
उपाय: काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। धन हानि या मुख से जुड़ी समस्या के संकेत हैं, इसलिए नया निवेश करने से बचें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि: नौकरी और व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि राहु-चंद्रमा के प्रभाव के कारण थोड़ी बेचैनी या नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मीन राशि: प्रेम संबंधों में दूरियां या गलतफहमी बढ़ सकती है। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अनाप-शनाप खर्चों और सिरदर्द या नेत्र पीड़ा जैसी समस्याओं से दिन थोड़ा व्यस्त व थका देने वाला हो सकता है। बजट देखकर ही खर्च करें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 136287


