मिथुन जातकों को आज धन प्राप्ति के योग, कर्क जातकों को विरोधियों से रहना होगा सावधान

आज का राशिफल
दिनांक 27 अक्टूबर, मंगलवार

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, फिर भी खान-पान का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृषभ राशि: व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। मानसिक शांति बनी रहेगी, योग और वॉक करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास आएगी।

मिथुन राशि: बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। थकान या सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। मित्रों के साथ किसी बेहतरीन यात्रा का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि: कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर चलें। विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। बजट का ध्यान रखकर ही खर्च करें, अन्यथा महीने के अंत में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, विशेषकर मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

सिंह राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता के बल पर आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सेहत उत्तम रहेगी, फिटनेस पर ध्यान देंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवारजनों के साथ खुशनुमा पल बीतेंगे।

कन्या राशि: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा। सोच-समझकर ही धन का निवेश करें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, हल्का भोजन करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग है।

तुला राशि: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। कला और मीडिया क्षेत्र के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि: दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बड़े वित्तीय निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। काम के अत्यधिक तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। सेहत बढिय़ा रहेगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर में रौनक रहेगी।

मकर राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिशियल कार्यों में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पैरों में दर्द या जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है, अधिक भागदौड़ से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

कुंभ राशि: नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। तकनीकी क्षेत्र के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए ध्यान का सहारा लें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे आपका दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि: कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा। सहकर्मी आपके स्वभाव से प्रभावित होंगे। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। खान-पान पर विशेष ध्यान देंए पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 728934