मिथुन जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल, तुला जातकों के मान सम्मान में होगी बढ़ोतरी

आज का राशिफल
दिनांक 21 नवंबर, शनिवार

मेष राशि: दिन मिला-जुला रहेगा और किसी निर्णय को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है। उधार लेन-देन और जल्दबाजी से बचें, शाम के बाद मूड बेहतर होगा और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि: पारिवारिक सुख-शांति और जिम्मेदारियों को निभाने पर ध्यान रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन कामकाज में जल्दबाजी और सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल और लाभदायक रहेगा। रुके काम आगे बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क राशि: दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी या बोझिल रह सकती है, पर शाम तक ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा। वाणी में संयम रखें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें।

सिंह राशि: अधूरे काम पूरे होने और शुभ समाचार मिलने के योग हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए क्रोध से बचें और कागजी व सरकारी कामों में सावधानी रखें।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता को सराहना मिल सकती है। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा और मनपसंद काम या अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि: आत्मविश्वास और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के रास्ते बनेंगे और किसी महत्वपूर्ण योजना या संपत्ति से जुड़े विचार आगे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि: दिन सकारात्मक और लकी रहेगा। मेहनत का लाभ मिलेगा, आय के अवसर बनेंगे और परिवार व माता-पिता के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

धनु राशि: मनोबल अच्छा रहेगा और कामकाज में गति आएगी। घर-परिवार या करियर के फैसलों में धैर्य रखें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।

मकर राशि: व्यापार और करियर के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। नए अवसर और आय के स्रोत बन सकते हैं, हालांकि खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कुंभ राशि: नई योजनाओं या सीखने-आगे बढऩे के लिए दिन अच्छा है। आध्यात्म या परिवार के साथ समय बिताने का योग बनेगा, बड़े निवेश और वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे कामकाज में तेजी और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। खर्चों को नियंत्रित रखें और तनाव से दूर रहें।

ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892

शुभांक: 623187