सीहोर। आज 25 सितंबर का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज जहां मीन राशि से जुड़े लोगों को राजनीति में बड़ी सफलता और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं कुंभ राशि के जातकों को शनि के प्रभाव से सतर्क रहने और शनि चालीसा का पाठ करने की सलाह दी गई है।
सीहोर के गंगा आश्रम स्थित श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार के ज्योतिषाचार्य पं. संजय शास्त्री (मोबाइल 9827443892) के अनुसार …
मीन राशि: राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फलदायी रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, व्यापार में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी का हर मोड़ पर पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि: शनि के प्रभाव के कारण आज मानसिक कष्ट, काम में रुकावटें या व्यर्थ के विवाद की स्थिति बन सकती है। समस्याओं से राहत पाने और दिन को अनुकूल बनाने के लिए आज शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें।
मेष राशि: संतान को लेकर कुछ चिंता या व्यर्थ के विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा का योग है, जिससे अंतत: सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि: आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। शेयर मार्केट या सोने-चांदी के व्यापार में निवेश से लाभ के योग हैं।
मिथुन राशि: धर्म, राष्ट्र और गुरुजनों का प्रभाव बना रहेगा। मानसिक शांति के लिए माता गंगा का ध्यान करें या दूध का दान करें।
कर्क राशि: लंबे समय से की जा रही मेहनत आज रंग लाएगी। मानसिक शांति के लिए सूर्य देव की आराधना करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि: रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। व्यापार और आर्थिक पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि: व्यापारिक कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मांगलिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने का योग है। भगवान गणेश जी की पूजा करें।
तुला राशि: आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी भूमिका निभाएंगे। दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। भगवान श्री राम का ध्यान करें।
वृश्चिक राशि: व्यापार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी। बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि: गुरु ग्रह के प्रभाव से समय आपके अनुकूल बना हुआ है। कार्यों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि: सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। निजी और पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा।


