अरोरा का आव्हान, पीएम मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएं #भाजपा का हर कार्यकर्ता

@सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को महज उत्सव नहीं, बल्कि सेवा संकल्प के रूप में मनाकर हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और मदद को पहुंचा है।
यह बात इछावर विधानसभा के ग्राम लसुडिय़ा खास में आयोजित गुड़भेला मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने कही। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जसपाल सिंह अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके सेवा भाव पर प्रकाश डाला। जसपाल अरोरा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक महीने के विस्तृत सेवा अभियानों की रूपरेखा साझा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित है, इसलिए उनके जन्मदिवस को उत्सव के साथ-साथ सेवा संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियानए वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जैसे जनहित के कई कार्य पूरे जिले में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा के आह्वान पर उपस्थित सभी भाजपाइयों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को पूरे उल्लास, उमंग और निष्ठा के साथ मनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अरोरा ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस एक महीने के अभियान को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। आयोजित बैठक में जसपाल सिंह अरोरा के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुहागमाल मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और गुड़भेला मंडल अध्यक्ष नीरज परमार उपस्थित थे। इनके अलावा क्षेत्र के अनेक सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।