आज का राशिफल
दिनांक 31 अक्टूबर, शनिवार
मेष: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
वृषभ: व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और शाम को किसी खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
मिथुन: आज आपकी बौद्धिक क्षमता और वाणी का प्रभाव दूसरों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलेगी। हालांकि दफ्तर में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क: मन में थोड़ा असमंजस और भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, उनका विशेष ध्यान रखें।
सिंह: आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे और बॉस आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्ते में नई मिठास आएगी।
कन्या: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी या व्यापार में अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, पर्याप्त आराम करें।
तुला: रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कला, मीडिया या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और परिवार के साथ बेहतरीन समय बीतेगा।
वृश्चिक: आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैए विशेषकर मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
धनु: आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
मकर: आर्थिक मामलों में आज आपको बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अपनी मेहनत के बल पर आप सभी कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको ऊर्जा देगा।
कुंभ: आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में आपके लिए बड़े अवसर लेकर आएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।
मीन: आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए अनावश्यक खरीदारी से बचें। किसी करीबी मित्र से लंबी बातचीत होगीए जिससे मन का बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 056321


