आज का राशिफल
दिनांक 29 अक्टूबर, गुरुवार
मेष राशि: आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। वाणी की विनम्रता आपको लाभ दिलाएगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें।
वृषभ राशि: प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे और नए ऑर्डर या लाभ के योग हैं। घर में सुख-शांति बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: मूक पक्षियों या गाय को रोटी खिलाएं।
मिथुन राशि: नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। कहीं दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। घर के कामों में मां या बड़ों का सहयोग मिलेगा। मानसिक उलझनों से बचने के लिए खुद को शांत रखें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
कर्क राशि: करियर पर विशेष ध्यान देने का समय है। अधिकारियों और दोस्तों का साथ मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षमता बढ़ेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें।
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को फल का दान करें।
सिंह राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों या कॉम्पिटिशन में सफलता के योग हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
उपाय: गेहूं या गुड़ का दान करें।
कन्या राशि: शिक्षा और नए प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्यवश आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि किसी को भी धन उधार देने से बचें। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है। मन की उलझनों को अपनों के साथ साझा करें।
उपाय: शनि देव या हनुमान जी का दर्शन करें।
तुला राशि: व्यापार में फायदा होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखना बेहद जरूरी है। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।
उपाय: चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि: करियर में तरक्की और प्रमोशन या सैलरी बढऩे के योग बन रहे हैं। अपनी योग्यता के बल पर आप कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और लॉन्ग ड्राइव या घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।
धनु राशि: व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी में स्पष्टता और मधुरता बनाए रखें। आलस्य के कारण किसी काम में देरी न होने दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मकर राशि: मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। मन की चिंता दूर होगी। घर में धार्मिक कार्य या उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी।
उपाय: गाय को पहली रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि: भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में नई शुरुआत या प्रगति के अवसर मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर क्रोध करने से बचें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मीन राशि: व्यापार में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लिए गए सही निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे। धार्मिक कार्यों और सत्संग में रुचि बढ़ेगी। मन सकारात्मक रहेगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं या गाय को रोटी दें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 459106


