आज का राशिफल
दिनांक 2 नवंबर, सोमवार
मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी, ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। खानपान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि: रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी, स्वास्थ्य सामान्य है।
कर्क राशि: दफ्तर में सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।
सिंह राशि: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की किसी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस अत्यधिक भागदौड़ से बचें।
कन्या राशि: आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी.जुकाम की समस्या हो सकती है।
तुला राशि: साझेदारी के व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। नई साझेदारियां भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा, योग और वॉक करना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, रक्तचाप के मरीज अपना खास ख्याल रखें।
धनु राशि: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह की अधिकता रहेगी।
मकर राशि: कार्यस्थल पर थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप स्थिति संभाल लेंगे। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, बातचीत से मामला सुलझाएं। जोड़ों या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ राशि: सामाजिक और व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
मीन राशि: अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वित्तीय मामलों में दिन राहत भरा रहेगा। ऑफिस में आपके विचारों का स्वागत होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। सेहत सामान्य रहेगी, खानपान पर थोड़ा ध्यान दें।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 723489


