सीहोर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भावसार समाज कस्बा द्वारा कुलदेवी मां जगतजननी माता हिंगलाज की भव्य महाआरती का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी आशीष भावसार ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माता रानी की प्रतिमा का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। बुधवार शाम 7 बजे से ढोल-धमाकों के साथ महाआरती प्रारंभ होगी। इस अवसर पर माता रानी को विशेष फरियाली पकवानों का भोग लगाया जाएगा।
भावसार समाज के अध्यक्ष मोहनलाल भावसार, ओमप्रकाश भावसार, प्रहलाद भावसार सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस दिव्य आयोजन और महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।


