आज का राशिफल
दिनांक 17 अक्टूबर, शुक्रवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को उधार देने से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि: मन में कुछ असमंजस या मानसिक तनाव रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि: आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी।
कन्या राशि: कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। नए समझौते या अनुबंध हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बजट बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक आप सब संभाल लेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के लिहाज से दिन एनर्जेटिक रहेगा।
धनु राशि: आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। शाम के समय किसी धार्मिक कार्य में मन लगने से शांति मिलेगी।
मकर राशि: व्यापार और नौकरी दोनों मोर्चों पर सफलता मिलने के योग हैं। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों से संपर्क होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। सेहत अच्छी रहेगी, योग और वॉक को दिनचर्या में शामिल करें।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम जरूर करें। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। खान-पान में लापरवाही न बरतें।
मीन राशि: रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कला, संगीत या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें: मो. 9827443892
शुभांक: 729483


