Sehore: जेठ की तपती दुपहरी में किसानों के लिए तपी सीहोर कांग्रेस…

07 sehore photo 06

Sehore News: सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ शंखनाद किया गया। इस प्रदेश व्यापी आंदोलन में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी की भूमिका सबसे आक्रामक नजर आई। जेठ महीने की झुलसा देने वाली गर्मी और 43 डिग्री के भीषण पारे के बीच जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के साथ में कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे और मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर जबरदस्त विरोध जताया।
सीहोर से शाजापुर की ओर कूच करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने मोर्चा संभाला। पसीने से तर बतर लेकिन जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुजराती ने कहा यह जेठ की दुपहरी किसानों के उस दर्द के आगे कुछ भी नहीं है जो वह खाद की किल्लत और फेसलों के दाम न मिलने के कारण झेल रहा है। मोहन सरकार विज्ञापनों और झूठी घोषणाओं में मस्त है, जबकि अन्नदाता पस्त है।
अभी तो यह अंगड़ाई है…
आंदोलन के समापन पर राजीव गुजराती ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। यदि सरकार ने अपना अडिय़ल रवैया नहीं छोड़ा तो आने वाले दिनों में प्रदेश भर उग्र प्रदर्शन होगा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।