Sehore: भैरुंदा और कोतवाली चोरी का खुलासा

61

Sehore News : सीहोर। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के भैरुंदा और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी उपलब्धि और ऑपरेशन फेस के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आज शाम 4 बजे आयोजित होने वाली इस प्रेस वार्ता में एसपी श्री शुक्ला चोरी की गई सामग्री की बरामदगी और गिरफ्तार किए गए गिरोह के बारे में खुलासा करेंगे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से जिले में सक्रिय बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर थी। ऑपरेशन फेस के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोचने में तकनीकी और मैदानी टीम ने अहम भूमिका निभाई है।
ऑपरेशन फेस का असर
जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन फेस के तहत पुलिस ने संदिग्धों की बारीकी से जांच की थी। भैरुंदा और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में हुई चोरियों के खुलासे से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आज की प्रेस वार्ता में यह भी स्पष्ट होगा कि इन वारदातों के पीछे किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है या स्थानीय बदमाशों ने इसे अंजाम दिया है।