हनुमान जी से बढक़र हुई राजनीति!

23 sehore photo 04

सीहोर। राजनीति हैं ही ऐसी चीज जो आस्था, परिवार और अपनेपन से दूर करा ही देती है, ताजा मामला शहर के पावर हाउस चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की बैठक को लेकर है, जिस पर नवागत मंडल-2 अध्यक्ष ने ऐतराज जता दिया है।
बता दें हनुमान जन्मोत्सव की योजना बनाने के लिए पंचमुखी हनुमाहन मंदिर पर बैठक आयोजित की गई, बैठक में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। बैठक में उत्सव की रूपरेखा तय हुई, लेकिन जैसे ही अखबार में उपस्थिति की सूची छपी, जो नवागत अध्यक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने फेसबुक पर न केवल बैठक में अपनी मौजूदगी को नकारा, बल्कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान को राजनीति का अड्डा तक बता डाला।
दर्शन करना पड़ जाता है महंगा
नवागत अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में यहां तक लिख दिया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर पर राजनीति होती है, वहां दर्शन करने जाना ही लोगों को महंगा पड़ जाता है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा आस्था के केंद्र के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना अब लोगों के गले नहीं उतर रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक धार्मिक बैठक में नाम छप जाना इतना बड़ा अपराध था कि सीधे मंदिर की छवि पर ही सवाल उठा दिए गए। इधर श्रद्धालुओं के बीच इस बयान को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।