Sehore News: सीहोर। शहर की प्रतिष्ठित वीआईपी क्रिसेंट रेसीडेंसी ने अपने रहवासियों से किया एक और बड़ा वादा पूरा कर दिया है। रविवार को कॉलोनी परिसर में अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक भव्य क्लब हाउस का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक क्लब हाउस की सौगात मिलने से कॉलोनी के रहवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
क्लब हाउस का उद्घाटन समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय उपस्थित रहे। आमंत्रित अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर क्लब हाउस का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने क्लब हाउस का बारीकी से अवलोकन किया और क्रिसेंट रेसीडेंसी प्रबंधन की इस बेहतरीन पहल की सराहना की।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी यह सुविधाएँ
स्विमिंग पूल: रहवासियों के मनोरंजन और रिलैक्सेशन के लिए शानदार पूल।
आधुनिक जिम: सेहत और फिटनेस का ध्यान रखने के लिए लेटेस्ट मशीनें।
इंडोर गेम्स जोन: बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न इनडोर खेलों की व्यवस्था।
मल्टीपरपज हॉल: सामाजिक आयोजनों, त्योहारों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बड़ा हॉल।
आधुनिक जीवनशैली देना ही हमारा उद्देश्य
इस अवसर पर क्रिसेंट रेसीडेंसी के सुरेन्द्र रलहन ने बताया कि यह क्लब हाउस आज की आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल नागरिकों को मकान या आवास उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें एक बेहतरए सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली देना भी है। रहवासियों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉलोनी से बाहर न जाना पड़े, इसलिए एक ही परिसर में ये सभी सुविधाएं दी गई हैं। यह क्लब हाउस हमारे इसी संकल्प का हिस्सा है।
रहवासियों ने जताया आभार
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी नागरिक मौजूद रहे। सभी नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। रहवासियों का कहना था कि आधुनिक आवासीय विकास की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। वादे के मुताबिक इतनी शानदार सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी ने क्रिसेंट रेसीडेंसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।


