यूपी की यूनिवर्सिटी में गूंजेगा सीहोर में लिखा गीत…

02 sehore photo 07

सीहोर। जिले के युवा उमेश पंसारी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने उमेश द्वारा रचित गीत को अपना आधिकारिक कुलगीत चुना है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुलगीत लेखन प्रतियोगिता में देशभर से कई रचनाकारों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उमेश की रचना को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में उमेश को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और कुलपति डॉ. ऊषा टंडन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
शहर में खुशी की लहर
अपनी सफलता पर उमेश पंसारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी विधिक शिक्षा व सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। इस उपलब्धि पर सीहोर के गणमान्य नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं और अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।