सीहोर। भावसार समाज प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से माता हिंगलाज की जयंती मनाएगा। भव्य विशाल आयोजन की तैयारी को लेकर समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
भावसार धर्मशाला कस्बा में भावसार समाज की बैठक आयोजित की गई। माता हिंगलाज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवित कर वरिष्ठ संरक्षक मोहनलाल भावसार, ओमप्रकाश भावसार, प्रहलाद भावसार, शिव प्रसाद भावसार, विष्णु भावसार, कमल भावसार, राधेश्याम भावसार, सीताराम भावसार, राजेश भावसार, पुरुषोत्तम भावसार, दीनदयाल भावसार, रामेश्वर भावसार, लक्ष्मी नारायण भावसार के द्वारा किया गया।
सर्व सहमति से अध्यक्ष कमल किशोर भावसार, उपाध्यक्ष केशरीमल भावसार, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र भावसार, सचिव नवीन भावसार, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी आशीष भावसार को चुना गया।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंशुल भावसार को मनोनीत किया गया। आगामी 17 मार्च को मां हिंगला जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी गई। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भावसार ने आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद भावसार, पंकज भावसार, जगदीश भावसार, राकेश भावसार, गिरीश भावसार, संजय भावसार, घनश्याम भावसार, शिवम भावसार, अंकित भावसार, विक्की भावसार, सन्नी भावसार, रवि भावसार, सुभाष भावसार, जितेंद्र भावसार, विक्रम भावसार, भारत भावसार, राहुल भावसार, रोहित भावसार, अक्षय भावसार, सुमित भावसार, दीपेश भावसार, ललित भावसार सहित संख्या में समाजजन सम्मिलित रहे।


