#Sehore, सीहोर। आज 27 सितंबर (रविवार) का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए एक बड़ा आर्थिक और भौतिक मोड़ साबित हो सकता है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके लिए अचानक धन लाभ और संपत्तियों से जुड़े मामलों में बहुत बड़ी राहत लेकर आ रही है। यदि आपका जमीन, मकान, दुकान या कृषि भूमि से जुड़ा कोई विवाद अथवा सौदा लंबे समय से रुका हुआ था तो आज उसमें सफलता मिलने की शत प्रतिशत संभावना है। नए निवेश के लिए भी आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज किए गए व्यावसायिक निर्णय भविष्य में आपको बहुत बड़ा मुनाफा देंगे।
अन्य सभी 11 राशियों का विस्तृत फल
मेष राशि: आज सामाजिक और व्यावहारिक स्तर पर सुधार होगा। पुराने वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे और अपनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मिथुन राशि: करियर और परिवार दोनों के दृष्टिकोण से दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं, साथ ही धन लाभ और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि: व्यापार में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। नए व्यावसायिक समझौते या डील फाइनल हो सकती हैए जो आपके भाग्य को मजबूती प्रदान करेगी।
सिंह राशि: आज आपका मनोबल और आत्मबल बहुत ऊंचा रहेगा। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आप कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
कन्या राशि: ग्रहों की स्थिति पूरी तरह आपके अनुकूल है। घर-परिवार में किसी मांगलिक व शुभ कार्य का आयोजन हो सकता हैए जिसमें आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी।
तुला राशि: पारिवारिक मामलों को लेकर मन में स्पष्टता रहेगी। मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। संयम और सतर्कता बरतें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन शांतिप्रिय बने रहने का है। किसी भी तरह के विवाद या टकराव से दूर रहें, इसी में आपका हित और मानसिक शांति है।
धनु राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी सावधानी जरूरी है। अचानक अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
मकर राशि: भविष्य की तैयारियों के लिए दिन उत्तम है। करियर या बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ योग बने हुए हैं।
कुंभ राशि: आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में धन का व्यय होगा। संयम और धैर्य के साथ काम लें।
मीन राशि: कार्यस्थल पर सहयोगियों से मनमुताबिक मदद न मिलने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, परंतु परिवार में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान या नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी।
ज्योतिषाचार्य: पं. संजय शास्त्री
स्थान: श्री महाकाल ज्योतिष केन्द्र एवं मां हरसिद्धि रत्न भण्डार, गंगा आश्रम सीहोर
मो. मोबाइल: 9827443892


