Sehore News: सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज (रविवार) इछावर और भैरुंदा जाते समय सीहोर के झागरिया जोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला झागरिया जोड़ पर पहुंचा, वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हमारे प्रेरणास्रोत हैं शिवराज जी
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है। देश के कृषि क्षेत्र को उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। स्वागत से अभिभूत होकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गाड़ी से उतरकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया, कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे अपने गंतव्य इछावर और भैरुंदा के लिए रवाना हो गए।


